प्रसूता व नवजात की मौत से मचा हड़कंप, अस्पताल पर पुलिस तैनात--

May 25, 2023 - 02:53
 0  61
प्रसूता व नवजात की मौत से मचा हड़कंप, अस्पताल पर पुलिस तैनात--

सूरज मिश्रा- मुंडेरवा बस्ती INewsUP जिले के एक अस्पताल पर जबरन बंधक बनाकर एक प्रसव पीड़िता का प्रसव कराने तथा स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के प्रसूता व उसके नवजात शिशु की मौत हो जाने पर अस्पताल संचालक तथा स्वास्थ्य कर्मियों के भाग जाने का आरोप लगा है। लालगंज थानाक्षेत्र के हिनौता निवासी 27 वर्षीय सुधा मिश्रा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई । महिला के परिजनों ने बताया कि पेट में 6 माह का बच्चा था जिसको लेकर भर्ती कराये। लेकिन इलाज अच्छा नही मिल रहा था इसलिए वहां डिस्चार्ज कराकर कही और ले जा रहे थे। लेकिन हॉस्पिटल के लोगो ने ऑटो में बैठे हमारे मरीज को जबरदस्ती उतार लिया, और कहा कि इलाज हमी करेंगे: परिजन का आरोप है कि मंगलवार से आज बुधवार तक करीब 50 हज़ार रुपये इलाज के लिए खर्चे ले लिए तथा नॉर्मल डिलेवरी भी करा दिया लेकिन बच्चे की मौत हो गई। वहीं करीब डेढ़ घंटे बाद प्रसूता की भी मौत हो गयी । परिजनों का कहना है दोनो की मौत के बाद अस्पताल के स्टॉफ अपना पल्ला झाड़ने के लिए हॉर्ट का मरीज बताते हुए रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही छानबीन में जुट गई । चर्चा है कि इससे पहले भी कई बार न्यू अवध हॉस्पिटल विवादों में रहा है । इस सम्बंध में सीएमओ ने कहा की मामले की जानकारी नही है, मामला संज्ञान में आने पर जांचकर होगी कार्रवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow