अन्नपूर्णा स्टोर के लिए धनघटा विधायक ने किया भूमि पूजन
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
धनघटा संतकबीरनगर: धनघटा क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश चंद्र चौहान, ने शनिवार को ग्राम पंचायत चौरा कला में अन्नपूर्णा स्टोर के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों से सरकार की नई योजनाओं के विषय में चर्चा किया। चौहान ने बताया कि अन्नपूर्णा स्टोर से गरीबों को काफी सहायता मिलेगी मनरेगा एवं राज्य वित्त द्वारा इस अन्नपूर्णा स्टोर को पूरे पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा कला में बनवाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत भुआल चौधरी, जिला मंत्री कपिल देव कनौजिया, खंड विकास अधिकारी पौली विवेकानंद मिश्र, ग्राम प्रधान चौरा कल राम भुआल चौहान, राम अजोर कसौधन, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल जायसवाल, दरोगा सिंह, राहुल तिवारी, प्रदीप पाल, कमलेश चौरसिया, समेत तमाम लोगों मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

