मुंबई से लौटे युवक की करंट लगने से मौत---

Jul 11, 2023 - 14:46
 0  16
मुंबई से लौटे युवक की करंट लगने से मौत---

आलोक बरनवाल-रुधौली बस्ती INewsUP

 रुधौली थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में मुंबई से कमाकर लौटे अर्जुन सोनी पुत्र धनराज सोनी की घर में लगा मोटर बनाते समय करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने आनन फानन स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन सोनी 30वर्ष पुत्र धनराज सोनी जो मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करते थे। और आज दोपहर 11बजे घर पर पहुंचे थे घर में रखा हुआ मोटर बना रहे थे कि अचानक बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक अर्जुन सोनी अपने बुजुर्ग मां-बाप का इकलौता लड़का था जिसकी शादी 9 वर्ष पूर्व सल्टौआ थाना क्षेत्र के मुडिला गांव में हुई थी। काफी मिनटों के बाद 6 माह पूर्व एक लड़का भी हुआ था। मुंबई से घर पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद काल के मुंह में समा जाने से पूरा परिवार सदमे में है। मृतक पांच बहनों में इकलौता भाई था जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से मुंबई में मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है सभी नाथ रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल भी हो रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow