एसपी ने किया दुर्गा पंडालों का निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
धनघटा संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को धनघटा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। लगातार कई त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने धनघटा थाना में निरीक्षण किया। इसके पश्चात दुर्गा पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम व कार्यक्रम में शामिल होने वाली अनुमानित संख्या की जानकारी ली। हैसर, उमरिया बाजार, लोहरैया, पौली, कटार, मिश्र घाट, मुखलिशपुर घाट, आदि स्थानों पर रामलीला आयोजन स्थल व दुर्गा पूजा पंडाल को देखा। इसके साथ विसर्जन स्थल पर जानकारी लेकर निर्देशित किया। हैसर बाजार, में कहा कि आप कोई भी समस्या होने पर तत्काल संपर्क करें पुलिस क्षेत्र अधिकारी बृजेश सिंह, व प्रभारी निरीक्षक धनघटा राकेश मिश्र को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिनकी तैनाती है, उनकी सतर्कता जांचते रहे। सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण खुद भी करते रहे जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।
What's Your Reaction?

