हल्की बारिश में अस्पताल परिसर का नजारा तालाब जैसा---

Aug 25, 2023 - 17:22
 0  25
हल्की बारिश में अस्पताल परिसर का नजारा तालाब जैसा---

सूरज मिश्रा मुंडेरवा बस्ती INewsUP

 विकासखंड बनकटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हल्की बारिश से अस्पताल परिसर तालाब बन गया। ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीज व तमीरदारों को घुटने भर पानी में घुसकर डॉक्टर से दवा कराने के लिए जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत बनकटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए एक तामीरदार ने बताया कि अगर कभी भी बारिश के मौसम मैं आना पड़ जाए तो घुटने भर पानी में चल कर जाने में काफी दुश्वारियां उतठानी पडती हैं। वही कुछ तामीरदार तलाब जैसा माहौल देखकर दवा न कराकर वापस अपने घर चले जाते हैं। नगर पंचायत बनकटी के जिम्मेदार मूक दर्शक बनकर कुर्सी पर बैठकर आनंद फरमा रहे हैं। अक्सर जिम्मेदारों की निगाहें तालाब जैसी हालात को देखते हुए नजर फेर लेते हैं। वही बगल में सटा बी डि यो केदारनाथ कुशवाहा का ऑफिस भी है। बी डि यो साहब अस्पताल में सुविधाओं को लेकर निरीक्षण करते रहते हैं। लेकिन उनका भी ध्यान हल्की बारिश होन से तालाब जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नही पड़ रहा हैं ।मगर अपनी जिम्मेदारियों को दूसरे उच्च अधिकारियों पर कह कर टाल देते हैं आने वाले ग्रामीणों को कठिन परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि इन सारे मामलों की जानकारी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow