छप्पर में सोई महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर---
सूरज मिश्रा मुंडेरवा बस्ती INewsUP
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खंडौहा गांव में छप्पर में सोई महिला को एक सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया । खडौहा गांव धर्मेंद्र की 32 वर्षीय पत्नी गुड़िया अपने रिहायसी मकान के सटे एक छप्पर में सोई हुई थी । तभी देर रात करीब 3:00 बजे छप्पर के मुंडेर से एक जहरीला सांप गुड़िया के ऊपर गिर गया और डस लिया ।
What's Your Reaction?

