अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, टेंट हाउस जलकर खाक---
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया बाजार स्थित एक टेंट हाऊस में मंगलवार की भोर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे उसमें रखा जनरेटर,कुर्सी,गद्दा,रजाई,सोफा व मेज सहित लाखों रुपये का टेंट का सामान जलकर राख हो गया । मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड व पौली पुलिस टीम ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया । रोसया निवासी रमजान अली गांव के ही बाजार में सैफ नाम से एक टेंट हाऊस चलाते हैं । रमजान ने बताया कि आग लगने की सूचना कुछ देर बाद मिली तो मौके पर पहुंच गए और डायल 112 व फायर बिग्रेड टीम को दूरभाष पर सूचित कर आग बुझाने में लग गए । सूचना पर पौली चौकी पुलिस समेत फायर ब्रिगेड व डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास करने लगे । रोसया गांव समेत आसपास के ग्रामीणों सहित पौली चौकी के हेड कांस्टेबल सर्वेश यादव व आरक्षी लवलेश यादव व अन्य पुलिस कर्मियों तथा फायर बिग्रेड की टीम द्वारा काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । रमजान अली ने बताया कि आग लगने से तीन जनरेटर,तीन सौ कुर्सियां, गद्दा रजाई और लाइट का पूरा सामान, मेज, सोफा समेत करीब साढ़े बारह लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
What's Your Reaction?

