कोटेदार ने चौपाल में ग्रामीणों को दी धमकी---

Oct 27, 2023 - 17:12
 0  52
कोटेदार ने चौपाल में ग्रामीणों को दी धमकी---

अजमेर अली INewsUP

 चिलुआताल, गोरखपुर । जंगल कौड़िया विकासखंड के ग्राम पंचायत कुसहरा में ग्रामीण चौपाल का आयोजन एडीओ आईएसबी डॉ0 शरद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारी को अवगत कराया। कुसहरा में 10 किसान सम्मान निधि, 6 पेंशन, 10आवास समेत राशन कार्ड का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के पास चार पहिया वाहन है सरकारी पेंशन धारक हैं और मानक से ज्यादातर खेती है जो अपात्र है उसे पात्रता की सूची में सम्मिलित है। ग्रामीणों के शिकायत पर चौपाल में उलझते हुए कोटेदार ने धमकी देते हुए कहा कि कोटा मेरा है मैअपने मर्जी से चलाऊंगा जिसको जो कहना और करना हो कर ले। इस दौरान पंचायती राज प्रधान संघ अध्यक्ष जंगल कौड़िया व प्रधान कुसहरा राम भोला सिंह ग्राम सचिव प्रिया साहनी लेखपाल रीना भारती पंचायत सहायक ज्योति सिंह पंचायत मित्र रवि सिंह किसान सहायक संजय कुमार गौतम धिरदर सिंह मनोज सिंह जंगबहादुर सिंह हरिहर यादव उदय राज प्रजापति राम शुभग निषाद प्रयाग देव सिंह चंद्रभान यादव राजमान गौड़ सहित गांव के महिला पुरुष व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow