आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी, डीएम से मिलेंगे पीड़ित

Oct 28, 2023 - 23:57
 0  110
आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी, डीएम से मिलेंगे पीड़ित

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे में आयुष्मान कार्ड बनाने पहुंचे दो युवकों ने करीब डेढ़ दर्जन पात्र व्यक्तियों से हजारों रुपये ऐंठ लिया और रफूचक्कर हो गए। इधर कार्ड मिलने की आस लगाए बैठे लोग रुपया देने के बाद भी कई हफ्तों से उसका इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे में करीब एक माह पूर्व दो युवकों ने आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कहते हुए घर घर जाकर मिलने लगे और एक युवक ने अपने को लालगंज थानाक्षेत्र के एक कस्बे का निवासी बताया तो दूसरे ने अपने को पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र के एक गाँव का (जोकि बस्ती जनपद की सीमा के करीब पड़ता है) निवासी बताया। इतना ही नहीं दोनों ने अपने को सीएसपी संचालक बताकर कस्बे के एक मुहल्ले में घुस गए और वहाँ भी उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की नाम पर पात्रों से प्रत्येक कार्ड का 50 या 100 रुपया लेना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दर्जनों पात्र महिलाएं व पुरुषों तथा बच्चों ने हजारों रुपये दे दिया। करीब एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जब दोनों की तलाश शुरू की गई तो सच्चाई जान सभी के रोंगटे खड़े हो गए। नाम न छापने की शर्त पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बताया कि यदि रविवार तक कार्ड नहीं मिला तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow