दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में चार घायल--
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
महादेवा-बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के हलुआपार में दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक चालकों समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मनिकौरा निवासी अमरनाथ पांडेय व विक्की पांडेय बस्ती शहर में मेला देखने जा रहे थे ।हलुआपार पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार महुली थानाक्षेत्र के नगुआ गांब निवासी रघुनंदन त्रिपाठी व दीपक से आमने आमने की जोरदार टक्कर हो गई । सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व महादेवा चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल सहित उनकी पुलिस टीम घायलों को अस्पताल ले जाकर घायलों को भर्ती कराते हुए इलाज शुरू कराया और उनके स्वजनों को भी सूचना दी और चारों को सुपुर्द किया ।
What's Your Reaction?

