प्रेमी से बहन ने नहीं तोड़ा संबंध तो पीट कर मार डाला--

Oct 27, 2023 - 13:33
 0  80
प्रेमी से बहन ने नहीं तोड़ा संबंध तो पीट कर मार डाला--

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

सन्तकबीरनगर। बेलहर थानाक्षेत्र के छोटी अकोल्हीं गाँव में प्रेमी से संबंध नहीं तोड़ने से नाराज भाई ने बहन को पीट कर मार डाला था इस मामले ने पीड़ित पिता ने आरोपी बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने गुरुवार को आरोपी भाई को गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया । पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी बहन अपने प्रेमी से छुपकर बातचीत करती थी और मिलने जाया करती थी । मना करने पर जब वह नहीं मानी तो उसे पीट दिया, बाद में उसकी मौत हो गई । थानाध्यक्ष संध्या रानी तिवारी ने बताया कि छोटी अकोल्हीं निवासी पकड़े गए आरोपी अब्दुल समद ने पूछताछ में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन नादिया का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था , परिवार से चोरी छिपे नादिया अपने प्रेमी से मिलती-जुलती थी जोकि उसके भाई समद को नागवार लगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow