अपहरण की फर्जी सूचना देने पर पिता पुत्र गिरफ्तार--
रोहित चौहान-बनकटी बस्ती INewsUP
लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के महसो गांव निवासी पिता पुत्र को अपहरण की फर्जी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के महसो कस्बा निवासी अंजनी पाण्डेय व उनके पुत्र अमरीश पाण्डेय ने अपहरण की फर्जी सूचना दी थी । फर्जी सूचना पर उपनिरीक्षक चंद्रकांत पांडे,आरक्षी सौरव यादव, उधम सिंह व ऋषि कपूर द्वारा दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

