ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर किया घायल---
सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
महुली संत कबीर नगर: महुली थाना के गालिमपुर में शनिवार की देर रात एक विवाहिता को ससुराल वालों ने पीट कर घायल कर दिया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में दाखिल कराया घायल महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोरखपुर जनपद के गिड़ा थाना के आडिलापार गांव निवासी रामसमुझ, ने महुली थाने में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है। कि उन्होंने करीब एक शतक पहले बेटी ममता, की शादी महोली थाना के गलीमपुर गांव निवासी प्रमोद गौड़, के साथ की थी तीन वर्ष से ससुराल के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे। बेटी द्वारा जानकारी मिलने पर वह कई बार इन लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किए लेकिन इन पर कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार की देर शाम ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी की पिटाई कर दी। थाना अध्यक्ष भगवान सिंह, ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सही मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?

