प्रशासन की नाक के नीचे फल फूल रहा खनन का कारोबार----

Aug 7, 2023 - 23:42
 0  18
प्रशासन की नाक के नीचे फल फूल रहा खनन का कारोबार----

ब्यूरो रिपोर्ट-बहराइच बस्ती INewsUP

 बहराइच: जिले के कोतवाली मुर्तिहा थानाक्षेत्र का में बालू खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं । क्षेत्र में चर्चा है कि कोतवाली मुर्तिहा पुलिस की छत्रछाया में ही खनन माफिया फल फूल रहे हैं । खनन माफिया चंद पैसों का लालच देकर भोले-भाले किसानों की कृषि योग्य भूमि से निकाल कर ब्रिक्री कर रहे हैं । अभी कुछ दिनों पहले कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली में भरकर लाई गई सफेद बालू को थाना मोतीपुर पुलिस ने पकड़ा था । एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खनन के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए खनन माफियाओं की नींद हराम कर दिया है वहीं मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के नाक के नीचे बालू खनन का कारोबार बढ़ता जा रहा है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow