संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, लटकते मिला शव--

May 30, 2023 - 15:00
 0  35
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, लटकते मिला शव--

सूरज मिश्रा-मुंडेरवा बस्ती INewsUP

लालगंज थाना क्षेत्र के खिरिहवां गांव में सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे विक्षिप्त अधेड़ ने घर के कमरे में छत की कुंण्डी से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 5:30 बजे परशुराम पुत्र स्वर्गीय रामलाल ( 55 वर्ष ) रोज की तरह ही सुबह उठें और घर के बाहर बरामदे में बैठ गयें। परिवार में बड़ा बेटा संदीप ( 23 वर्ष ) जो कि अभी दो महीने पहले ही कमाने के लिए बाम्बे गया है। सुबह होते ही घर पर मौजूद छोटा बेटा रंजीत ( 17 वर्ष ) अपनी माता के साथ कृषि कार्य के लिए खेत में चले गए , तथा बेटी पुष्पा ने घर की साफ - सफाई के बाद जब आगे वाले कमरे में गई तो पापा ( परशुराम ) को छत की कुंण्डी से लटकता देख उसके होश उड़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। रोने की आवाज व शोर सुनकर परिवार तथा पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दिए । गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे , इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था । इलाज के लिए परशुराम का खेत तक बिक गया था। आर्थिक तंगी के कारण भी परशुराम अवसाद में रहते थे। पूरे परिवार का रो - रो कर बुरा हाल है । थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow