16 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित--

Jul 12, 2023 - 12:59
 0  66
16 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित--

सूरज मिश्रा मुंडेरवा बस्ती INewsUP

 बनकटी विकास क्षेत्र के अंतर्गत महादेवा से लालगंज रोड पर ठाकुरापार से सोहिला गांव तक विद्युत आपूर्ति पिछले 16 दिनों से बाधित है। क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ता अंधेरे में जीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है। कि आपूर्ति बाधित होने की सूचना एसडीओ व अवर अभियंता को दी जा चुकी है। सारी उनकी शिकायतों को अनसुनी कर देते हैं। ठाकुरापार से सोहिल गांव तक विद्युत के चार खंभे टूट कर धराशाई हो गए थे। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने तीन टूटे खंभों की जगह नया खंभा खड़ा कर दिया। लेकिन एक खंभा ऐसे ही छोड़ दिया। वह आज भी उसी तरह टूटा पड़ा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow