पीएचसी बनकटी में शिविर लगाकर किया टीकाकरण

Nov 6, 2023 - 13:33
 0  32
पीएचसी बनकटी में शिविर लगाकर किया टीकाकरण
बच्चों का टीकाकरण करती एएनएम अंजनी चौधरी

धर्मेंद्र कुमार INewsUP

 देईसांड़-बस्ती । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में कैम्प लगाकर नवजात शिशुओं,गर्भवती महिलाओं व बच्चों में होने वाली जानलेवा पोलियो,टीडी,खसरा-रूबेला,टीबी,रोटा वायरस,पीलिया, डिप्थीरिया,टिटनेस,काली खांसी आदि बीमारियों से बचाने के उपाय और उनके लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए उनका टीकाकरण किया गया । एएसएम अंजनी चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के 12 बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण टीकाकरण किया गया तथा विभिन्न रोगों से बचाव की जानकारी दी गई जिससे उन्हें सभी बीमारियों से बचाया जा सके । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.राजेश कुमार ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर परिवार में गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं। इस अवसर पर स्टॉफ नर्स अनुपमा चौधरी,अस्मिता यादव व आशा कुसुम कला आदि मौजूद रहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow