बलिदानियों के सम्मान में होगा प्रेरणा स्थल गेट का निर्माण--

Sep 30, 2023 - 17:49
 0  19
बलिदानियों के सम्मान में होगा प्रेरणा स्थल गेट का निर्माण--

सुग्रीम कुमार -पौली संतकबीरनगर INewsUP

 पौली संत कबीर नगर : डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों वीर नारियों के पेंशन भूमि सहित अन्य मामलों का संबंधित विभाग के अधिकारी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक में कही। उन्होंने एडीएम, वित्त एवं राजस्व विभाग जयप्रकाश, की उपस्थिति में भूतपूर्व सैनिकों से कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें अवश्य अवगत कराए। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से प्राप्त शिकायती पत्र का अवलोकन किया। वीर चक्र से सम्मानित बलिदानी सत्यवान सिंह, के धनघटा तहसील के घोरांग गांव में बलिदानी के सम्मान में प्रेरणा स्थल गेटद्वार का निर्माण गांव में सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow