बस की चपेट में आने से हिरन की मौत--

Oct 27, 2023 - 13:32
 0  47
बस की चपेट में आने से हिरन की मौत--

सूरज मिश्रा INewsUP

मुंडेरवा-बस्ती । थाना क्षेत्र के ओड़वारा के निकट रोडवेज बस के चपेट में आकर एक हिरन की दर्दनाक मौत हो गई । आसपास के लोगों ने पास में ही दफन कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया । जानकारी के मुताबिक ओड़वारा नहर की पुलिया के पास एक साथ चार हिरन सड़क पार कर रहे थे । तभी गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही एक बस की चपेट में आकर एक हिरन की मौत हो गई। हिरन देखकर मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ ने स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग को सूचना दी और काफी देर बाद हिरन के शव को सड़क किनारे ही दफना दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow