नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत--
ब्यूरो रिपोर्ट- INewsUP
बनकटी बस्ती-: भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के बनकटी प्रथम आगमन पर शुक्रवार को बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के नेतृत्व में वार्ड सभासदों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में जोरदार स्वागत किया तथा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आँगन की मिट्टी व अक्षत एकत्र किया । शुक्रवार को नगर पंचायत प्रतिनिधि इं.अरविंद पाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के वार्ड सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत सीमा के महुली मार्ग स्थित बर्रोहिया कला में पहुँचते ही नवागत जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया तथा गांधीनगर,पटेल नगर,अम्बेडकर नगर आदि वार्डों से कलश में मिट्टी एकत्र करते हुए चन्द्रनगर वार्ड स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित अभिनन्दन समारोह में पहुंच गए । नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित अभिनन्दन समारोह में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ जिले की कमान सौंपी है उसका बखूबी निर्वहन करूँगा और सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा । अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए इं. अरविंद पाल के कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में दुगनी बढ़त के साथ विजय पताका फहराने का काम इन्हीं कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी,पूर्व विधायक रवि सोनकर,सीडीए निदेशक अरुणा पाल,जिपं सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी,ब्रह्मानंद शुक्ल,मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल,रविचन्द पांडेय,प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,पिंटू तिवारी,राधेश्याम पांडेय,चन्द्रशेखर मुन्ना,सभासद प्रतिनिधि बाबूराम चौधरी,वसीम अहमद,अब्दुल हफीज,दिनेश चौधरी,अभिषेक कुमार,भानुप्रताप मिश्र,अली हुसैन, विनोद कुमार,शशि गौंड़,साधू कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

