आकर्षण का केंद्र बना छठघाट का सेल्फी प्वाइंट
संदीप चौरसिया INewsUP
बस्ती । 17 नवम्बर को छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बनकटी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई,निर्माण व सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है जिससे छठ पर्व में नगर पंचायत समेत क्षेत्र भर से आने वाली महिलाओं को कोई असुविधा न रहो । वहीं चन्द्रनगर (मथौली) स्थित छठघाट पर बना सेल्फी प्वाइंट क्षेत्रवासियों व राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के कृष्णा नगर व अम्बेडकर नगर वार्ड में नवीन छठ घाट का निर्माण कार्य गतिमान है तथा चन्द्रनगर मथौली स्थित छठघाट का सुंदरीकरण,साफ सफाई व हाई मास्क लाइट तथा बेदियों की रंगाई सहित सेल्फी प्वाइंट आदि कार्य चल रहा है जिसे जल्द पूरा करा दिया जाएगा । बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने विभिन्न वार्डों में छठघाट बनवाने का बीड़ा उठाया है जिसको लेकर चार वार्डों में छठ घाट निर्माण का टेंडर भी हो चुका है । अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने बताया कि बिहार प्रदेश से शुरू हुए छठ पर्व की धूम उत्तर प्रदेश के तमाम शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलती हैं। बनकटी क्षेत्र के अधिकांश घरों की महिलाओं द्वारा डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देने व व्रत रखने की परंपरा तेजी से बढ़ रही है ।छठघाटों पर आई महिलाओं व पुरुषों की किसी तरह की असुविधा न हो इसको लेकर घाटों पर व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने बताया कि मैं मईया का व्रत कई वर्षों से रखती चली आ रही हूँ । क्षेत्र की अधिकांश महिलाएं व्रत रखती हैं तथा मथौली स्थित छठघाट पर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं ।
What's Your Reaction?

