सीएमओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
सुग्रीम कुमार INewsUP
पौली- संतकबीर नगर । जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामानुज कनौजिया ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार सहित पीएचसी औराडाँड़ और पीएचसी जगदीशपुर का एक एक कर निरीक्षण किया। सीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग के लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। सर्वप्रथम सीएमओ डॉक्टर राम रामानुज कनौजिया, सीएचसी हैसर बाजार, पहुंचे और पूरे सीएचसी परिसर में घूम-घूम कर साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह पथरी गंदगी देख नाराजगी जताते हुए सीएमओ साफ सफाई की व्यवस्था ठीक करने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के बीच सीएमओ अस्पताल में भर्ती मरीज सहित इलाज कराने पहुंचे मरीजों से संवाद कर अस्पताल में इलाज व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ के पूछताछ में मरीजों ने बताया कि अस्पताल पर इलाज की सुविधा तो मिलती है। लेकिन बीमारियों की जांच और कुछ जरूरी दवाओ के लिए अस्पताल के बाहर भेजा जाता है। जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अस्पताल के भीतर मरीजों को जांच की सुविधा प्रदान करने तथा सभी दवाओ को अस्पताल से ही मुहैया कराने का सख्त निर्देश जारी किया है।उसके बाद सीएमओ पीएचसी जगदीशपुर पहुंच गए और अस्पताल में चल रही व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था से सीएमओ संतुष्ट दिखे स्थानीय निवासी लाल बिहारी कोमल, व गुलाबी देवी, ने सीमाओं से अस्पताल पर डॉक्टर की नियमित समय से न आने की शिकायत की। साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग सीएमओ से की जिस पर सीएमओ ने ग्रामीणों को जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया। इस दौरान अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेले का भी सीएमओ ने जायजा लिया। उसके बाद सीएमओ पीएचसी औराडाड़ पहुंच गए। जहां साफ सफाई व्यवस्था अस्पताल में उपलब्ध दवाओ के स्टॉक का उन्होंने जायजा लिया। तत्पश्चात मांतहत स्वास्थ्य कर्मियों से सवाल-जवाब कर अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने का स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया।
What's Your Reaction?

