लोहिया काम्पलेक्स में डेढ़ दशक बाद भी नहीं बना शौचालय

Nov 8, 2023 - 23:13
 0  25
लोहिया काम्पलेक्स में डेढ़ दशक बाद भी नहीं बना शौचालय

200 सौ दुकानों वाला है व्यावसायिक लोहिया काम्पलेक्स परिसर

जितेंद्र रावत INewsUP

हर्रैया बस्ती ।   दूसरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले जिला पंचायत खुद अपने व्यावसायिक परिसर में एक स्वच्छ शौचालय के लिए तरस रहा हैं, यह कहावत बस्ती जिले के न्याय मार्ग पर स्थित बना लोहिया काम्प्लेक्स भवन पर सटीक बैठती है क्योंकि 15 वर्ष पूर्व निर्माण हुए परिसर में दुकानदारों एवं आगन्तुकों हेतु एक अदद स्वच्छ शौचालय उपलब्ध नहीं है । लोहिया काम्पलेक्स भवन पर संसद से लेकर विधायकों तक मुख्यालय में प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहता है, एवं समाचार पत्रों के सभी प्रमुख कार्यालय मौजूद होने के बावजूद भी लोहिया काम्पलेक्स भवन एक अदद स्वच्छ शौचालय का मोहताज है । एक भी अदद स्वच्छ शौचालय न होने से आए दिन आगन्तुकों एवं दुकानदारों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसके परिणाम स्वरूप संपूर्ण व्यवसायिक परिसर में जगह - जगह लोग खड़े होकर लघुशंका करते हुए देखे जा सकते हैं । लगभग 200 दुकानों के व्यवसायिक परिसर में स्वच्छ शौचालय न होना जनचर्चा का विषय बना हुआ है । स्वच्छता जैसे मुद्दों पर जिला प्रशासन की चुप्पी तमाम तरह के प्रश्नों को जन्म दे रही है । इस अहम मुद्दे पर जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकारियों द्वारा कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है ।पूरे मामले को लेकर जब संवाददाता ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी से जब बात किया तो उन्होंने कहा कि उक्त समस्या मेरे संज्ञान में है लोहिया कंपलेक्स परिसर में स्वच्छ शौचालय का निर्माण निर्माण अतिशीघ्र ही कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow