महिलाओं का विकास कर रही केंद्र व राज्य सरकारें

Nov 9, 2023 - 13:39
 0  17
महिलाओं का विकास कर रही केंद्र व राज्य सरकारें
टीएचआर प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ करते सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला व अन्य

सुग्रीम कुमार INewsUP

 पौली-गोरखपुर  जिले के सहजनवा विधानसभा के विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित कर रही है । पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में यह हालात नहीं थे । भाजपा सरकार में सभी को लाभ मिल रहा है, महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक विकास हो रहा है नाथनगर ब्लाक के अलीपुर गांव स्थित टेक होम राशन स(टीएचआर) प्लांट इसका उदाहरण है। समूह की प्रशिक्षित महिलाएं पोषाहार बनाएंगी महिलाओं की समृद्धि में इस प्लांट की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नाथनगर ब्लाक को कुपोषण मुक्त बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने यह बातें मुख्य अतिथि के रूप में बुधवार को अलीपुर स्थित टीएचआर प्लांट के उद्घाटन के बाद कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार नारियों को सशक्त करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों का गठन कर रही है। समूह की महिलाएं पोषाहार रेशम सहित अन्य वस्तुओं का उत्पादन कर रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर नाथनगर के ब्लॉक पर प्रमुख रामबृछ यादव, वीडियो रूप नारायण भारतीय, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, रजनी पांडे, ममता यादव, रवींद्र दहिवाल, बबीता, प्रेम राय, राजेंद्र राय, सुधाकर मिश्र, चंद्रदेव शुक्ला, ध्रुवचंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow