पूर्व मंत्री के निधन पर शोक की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
लखनऊ- लखनऊ शहर से बीजेपी विद्यायक व पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन उर्फ गोपाल जी का गुरुवार की दोपहर लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। लंबे समय से मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अयोध्या में आज (गुरुवार) कैबिनेट बैठक करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके निधन का समाचार मिला। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में टंडन कैबिनेट मंत्री थे । उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई ।
What's Your Reaction?

