पराली प्रबंधन को लेकर उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया जागरूक
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । बहादुरपुर विकास खण्ड के बक्सर ग्राम पंचायत में गुरुवार को कृषि उपनिदेशक अशोक कुमार गौतम ने गोष्ठी का आयोजन कर किसानों से संवाद स्थापित किया तथा पराली प्रबन्धन,किसान सम्मान निधि,उन्नति शील किस्मों के बीज वितरण व फसलों की पैदावार सहित सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया । किसानों को सम्बोधित करते हुए कृषि उपनिदेशक ने कहा कि धान की फसल कटने के बाद अवशेषों को खेत में जलाने से वायु प्रदूषण का खतरा व पैदावार में कमी आ जाती है लेकिन पराली प्रबंधन से आर्थिक लाभ हो सकता और फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी । पराली प्रबंधन के तरीके बताते हुए कहा कि पराली को गलाकर उसका खाद बनाएं जिससे खेतों में अच्छी पैदावार हो सके । इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी दिलीप कुमार चौधरी,ग्राम प्रधान महताब आलम,सचिव आनंद सिंह, आलम सहित तमाम किसान मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

