मुझे बचा लो माँ, प्रताप मुझे दिल्ली में ही मार डालेगा-पीड़िता सन्नो
दहेज लोभी पति करता है पत्नी की पिटाई,मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP
मुझे बचा लो माँ, प्रताप मुझे दिल्ली में ही मार डालेगा....भोर में करीब तीन बजे फोन पर ये आवाज एक बेटी ने अपनी माँ से कहा और रोने लगी । माँ ने भी सुबह गाड़ी पकड़ लिया और बेटी की जान बचाने दिल्ली चल पड़ी.....! मामला लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी निवासी पूनम की बेटी सन्नो का है जोकि अपने पति के साथ दिल्ली के गोपालपुर इलाके में किराए के मकान में रहती हैं । आरोप है कि सन्नो का पति प्रताप दहेज के लिए हर रोज उसे मारता पीटता और उसके परिवार के लोग तरह तरह के ताने भी देते । पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है । सीएम को भेजे पत्र में सन्नो ने लिखा कि साल 2022 के अप्रैल माह में उसकी शादी संतकबीर नगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के भग्गोभार उर्फ भगवानपुर निवासी राम प्रताप पुत्र भालचंद से हुई थी विवाह के बाद से वह रोज प्रताड़ित करता तथा दहेज में बेसकीमती सामान मांगता था । कुछ दिन बाद प्रताप सन्नो को दिल्ली लेकर चला गया और 10 जून की रात उसे जमकर पीटा , पिटाई की आवाज सुनकर मकान मालिक शिवम व उनका पूरा परिवार बीच बचाव में जुट गया जिससे सन्नो की जान तो बच गई लेकिन उसके शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट आई हैं । दिल्ली पहुंची सन्नो की माँ उसे बनकटी वापस लेकर आई । सन्नो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपने पति राम प्रताप के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराने की मांग की है
What's Your Reaction?

