वाटर हेड टैंक निर्माण में प्रधान पर बाधा डालने का आरोप, राजस्व टीम द्वारा चिन्हित स्थान पर हो रहा है निर्माण

Sep 12, 2023 - 17:44
 0  62
वाटर हेड टैंक निर्माण में प्रधान पर बाधा डालने का आरोप, राजस्व टीम द्वारा चिन्हित स्थान पर हो रहा है निर्माण
फ़ाइल फ़ोटो

● वाटर हेड टैंक बनाने के लिए राजस्व टीम ने किया है जगह का चिन्हांकन

●कई दिनों से लटका था काम, एसडीएम ने टीम भेज कराया शुरू

●ग्राम प्रधान दूसरी जगह बनवाना चाहते थे टैंक

●फ़ोन पर प्रधान के नाम से ठेकेदार को दिया जा रहा धमकी 

ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP

लालगंज थानाक्षेत्र के रिक्शा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सोढ़री में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु वाटर हेड टैंक का निर्माण चिन्हित भूमि पर चल रहा है। टैंक का निर्माण रोकने के लिए ग्राम प्रधान के छोटे भाई रजनीश यादव व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठेकेदार को फोन कर काम रोकने का नाजायज़ दबाव बनाया जा रहा है। जिसका वॉइस रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में रजनीश यादव ने ठेकेदार को फोन कर पहले तो काम रोकने को कहा लेकिन बात नहीं बनी तो एक व्यक्ति को ग्राम प्रधान रामरेख यादव बताकर ठेकेदार से फोन पर ही बात कराने लगा, आवाज पहचानते ही ठेकेदार ने कहा कि "पहली बात तो आप प्रधान जी नहीं बोल रहे हैं, मैं उनकी आवाज अच्छी तरह पहचानता हूँ " उक्त बातें सुनकर फर्जी प्रधान ने फोन काट दिया। दरअसल रिक्सा के राजस्व गांव सोढ़री में एक भूमि जलजीवन मिशन योजनान्तर्गत वाटर हेड टैंक बन रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा भूमि के चिन्हांकन को चुनाव से जोड़कर देखने की चर्चा जोरों पर है। सोढरी निवासी अकरम ने बताया कि उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय,पूर्व नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला व वर्तमान नायब तहसीलदार वीरबहादुर सिंह समेत राजस्व निरीक्षक शक्तिशरन यादव व हलका लेखपाल अल्का ने अलग अलग तीन बार उक्त भूमि की पैमाईश कर टैंक निर्माण को हरी झंडी दी लेकिन चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान रामरेख यादव समेत आधा दर्जन लोग बार बार गलत पैमाईश का नाजायज़ आरोप लगाते हुए मेरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow