बाइकों की भिड़ंत में एक घायल,बाइक छोड़ चालक फरार

Nov 17, 2023 - 08:55
 0  84
बाइकों की भिड़ंत में एक घायल,बाइक छोड़ चालक फरार
सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

 महादेवा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा लालगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई । हादसे में एक बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल बाइक चालक को अस्पताल भेजवाया । थाना क्षेत्र के मटियरिया निवासी 21 वर्षीय सूरज पुत्र हरिवंश अपने घर आ रहे थे, बस्ती की तरफ से आ रहे सूरज जैसे ही वह महादेवा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा कि सामने से आई दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गया । सूरज घायल हुए और दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से निजी बाइक की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाकर परिवारीजनों को सूचना दी गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow