सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगितान का शुभारंभ

Nov 17, 2023 - 23:26
 0  149
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगितान का शुभारंभ
अहरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में खेल प्रतियोगिता की एक झलक

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

 महादेवा बस्ती । ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बीईओ अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में संविलियन विद्यालय अहरा के प्रांगण में हुआ । मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल व विशिष्ट अतिथि प्रियेश पाल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन,माल्यार्पण तथा मसाल जलाकर व झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्षेत्र के बनकटी,देवमी,पकड़ीचन्दा,सजहरा,बोदवल,एकमा आदि विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने वालीबाल,फुटबॉल,कबड्डी,सौ-दो सौ मीटर दौड़,खो-खो,ऊंची कूद,गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया । मुख्य अतिथि ने बताया कि खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन है जिससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है । खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव,प्रियेश पाल एवं अभय सिंह यादव ने अपने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम का संचालन अतुल कृष्ण राज ने किया । इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ला, सुदर्शन त्रिपाठी,मोहम्मद इकबाल, चंद्रशेखर शर्मा, राम अछैबर चौधरी, मंजेश राजभर, अंकित पांडे, मारूफ खान, ध्रुव नारायण दुबे ,जयप्रकाश शुक्ला,कृष्णकांत तिवारी, राम सहाय, हरदीप सिंह,आशा त्रिपाठी,जयकेश चौरसिया,घनश्याम यादव,राम मनी,विनोद चौधरी,सतीष यादव आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow