पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय वाहन चोर
नगदी समेत मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती लालगंज पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र भिटहा गाँव से बाइक चोरी कर भाग रहे अंतर्जनपदीय वाहन चोर को हटवा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया । तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन व दो हजार रूपया तथा चोरी की बरामद किया गया । वाहन चोर की पहचान संतकबीर नगर जिले के कोतवाली थानांतर्गत गोरयाभार गांव निवासी कृष्णा चौहान पुत्र राम लक्षन के रूप में हुई । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय थानाक्षेत्र के भिटहा निवासी रामधनी चौधरी ने सुबह करीब पौने छः बजे डायल 112 पर अपनी बाइक चोरी होने की सूचना दी । तत्काल स्थानीय पुलिस टीम समेत थानाक्षेत्र की विभिन्न पुलिस चौकियों को सूचना देते हुए घेराबंदी की गई । दोपहर करीब ढाई बजे महुली मार्ग के हटवा पुलिया के पास से वाहन समेत अंतर्जनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
What's Your Reaction?

