बनकटी ब्लॉक प्रमुख बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल
सूरज मिश्रा (मुंडेरवा बस्ती) INewsUP
बस्ती। रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने जा रहीं बनकटी ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पलात रेफर कर दिया। मेवाती देवी पत्नी हूलर ग्राम देवमी बनकटी की ब्लॉक प्रमुख हैं। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के दिन वह अपने छोटे पुत्र लवकुश के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके रक्षाबंधन बांधने जा रही थी। अभी वह बस्ती महुली मार्ग पर पाकरडाड़ चौराहे पर पहुंची थी। कि अचानक बेटे ने मोटरसाइकिल में ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे बैठी मेवाती देवी सर के बल पीछे की तरफ गिर गई। और सिर फट गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुचाया। जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक सिर फट जाने से इंटरनल इंजरी होने से बच गया, हालत स्थिर है, कोई खतरे की बात नही है।
What's Your Reaction?

