कुआनों नदी में उतराता मिला शव, शिनाख्त में लगी पुलिस

Sep 1, 2023 - 00:02
 0  139
कुआनों नदी में उतराता मिला शव, शिनाख्त में लगी पुलिस
फ़ाइल फ़ोटो

सूरज मिश्रा (मुंडेरवा बस्ती) INewsUP

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव के किनारे कुआनो नदी में एक पुरुष का अज्ञात शव दिखने से हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार शाम नदी किनारे चरवाहो ने शव को तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले पिछले दो दिनों से नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव से गायब हुए एक युवक के शव की तलाश में दो दिन से आजमगढ़ से आए हुए गोताखोर की टीम अमहट पर लगी हुई है। लोग अंदेशा जाता रहे हैं कि ये शव महरीपुर से गायब युवक का हो सकते हैं। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार नगर थाने में महरीपुर के प्रकाश चंद्र पुत्र राम पदारथ उम्र 35 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आज चंद्र प्रकाश की तलाश में अमहट घाट पर नगर थाने की पुलिस और आजमगढ़ से आई गोताखोरों की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow