सरयू नदी का जलस्तर घटा तो दिखने लगी तबाही की तस्वीर

Sep 2, 2023 - 02:03
Sep 2, 2023 - 10:02
 0  40
सरयू नदी का जलस्तर घटा तो दिखने लगी तबाही की तस्वीर

सुग्रीम कुमार- पौली संतकबीरनगर INewsUP

धनघटा (संत कबीर नगर): सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है नदी में जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है वैसे-वैसे तबाही की तस्वीर भी साफ हो रही है नदी में करीब 300 एकड़ जो भूमि को धारा में विलीन कर दिया है। कई गांव में संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। बाढ़ के चलते क्षेत्र की सैकड़ो एकड़ फसले भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पिछले कुछ दिनों से नदी का जलस्तर घटने से लोगों में बाढ़ की आशंका दूर हुई है, लेकिन नदी का दबाव अब भी तुर्कवलिया के निकट बने स्पर व बिरहा बिडरहरघाट पर बना हुआ है। यहां नदी की धारा सीधे स्पर् से टकरा रही है इसके साथ ही हैसर ब्लॉक के गायघाट दक्षिणी ढोलबाजा, कंचनपुर, दौलतपुर, खालेपुरवा, गुलरिया, आदि गांव में खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ का पानी हटने के बाद भी सैकड़ो एकड़ फैसले पानी में डूब गई है। बाढ़ में तबाह हुई फसलों को लेकर किसान चिंतित है। क्षेत्र के राम नारायण यादव, राजेश कुमार, चंद्रजीत यादव, हरिराम, सज्जनलाल, रामश्रीत, आदि किसानों ने बताया कि बाढ़ हटने के बाद फसलों की बर्बादी का मंजर साफ दिखने लगा है। खेती में लगी पूंजी डूब गई है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जो मंजर सामने आया है किसानों ने कहा कि अभी तक राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे का काम शुरू नहीं किया है। तटबंध पर नदी का दबाव कायम है। नदी का जलस्तर भले कम हो गया हो लेकिन तुर्कवलिया स्थित तटबंध पर बने स्पर् पर नदी का दबाव बना हुआ है। स्पर से नदी की धारा टकरा रही है। वहीं बिडहरघाट पर नदी से बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। घाट पर बने स्पर के निकट से धारा गुजर रही है। सरयू की धारा चुनौती बनी हुई है। इस संबंध में धनघटा के उपजिलाअधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नदी की जलस्तर लगातार कम हो रहा है बाढ़ में डूबने वाली फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। शीघ्र सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow