अवैध अस्पतालों को बंद कराने की मांग, डीएम से शिकायत---

Sep 22, 2023 - 00:47
 0  104
अवैध अस्पतालों को बंद कराने की मांग, डीएम से शिकायत---
अवैध अस्पतालों को बंद कराने की मांग, डीएम से शिकायत---

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती: बस्ती जिले के अधिकांश कस्बा व बाजारों में अवैध अस्पतालों की भरमार है । बिना डिग्री वाले झोला छाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं वहीं बिना योग्यता वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहे हैं और मरीजों की जेब पर डाका डाल रहे हैं । बस्ती के जिपं अध्यक्ष के जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा ने गुरुवार को डीएम आंद्रा वामसी को शिकायती पत्र देकर रूधौली थानाक्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल व अल्ट्रासाउंड सेन्टरों को बन्द कराने की मांग की है l विकास शर्मा ने कहा कि रूधौली क्षेत्र में कई प्राइवेट अस्पताल मानक के विपरीत संचालित है तथा कई अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे हैं जिससे एक तरफ जहां मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग व सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है । शिकायतकर्ता ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow