मौसी की दवा करवा कर लौट रही छात्रा की ट्रेन से गिरकर मौत--
सुग्रीम कुमार INewsUP
संतकबीर नगर: महुली थाना क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी 16 वर्षीय शिवानी सिंह पुत्री हरीलाल अपनी मौसी सुनीता को एसपीजीआई लखनऊ से उपचार करवा कर बुधवार को वापस कृषक एक्सप्रेस से घर लौट रही थी । गोंडा स्टेशन से 20 किलोमीटर पहले शिवानी को अटैक हुआ। जिससे वह उल्टी करने के लिए ट्रेन के बोगी के गेट पर पहुंची अचानक चक्कर आने से वह ट्रेन से नीचे गिर गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस ने शव का गोंडा में पोस्टमार्टम कराया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने शव को गुरुवार को उनके पिता हीरालाल को सौंप दिया। पिता हीरालाल इसी थाना के मुकुंदपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। मृतक शिवानी दो बहनों में सबसे बड़ी थी गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना के कुदारी गांव स्थित ननिहाल में रहती थी। सहजनवा स्थित नवल्स एकेडमी में दसवीं की छात्रा थी हार्ट की मरीज अपनी मौसी सुनीता को बीच-बीच में एसजीपीजीआई लखनऊ में दिखाने के लिए जाती थी बेटी की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?

