संविलियन विद्यालय देवमी में बाल संसद व राजू मीना मंच का गठन
ब्यूरो रिपोर्ट- बनकटी-बस्ती INewsUP
बनकटी के संविलियन विद्यालय देवमी में गुरुवार को बाल संसद व मीना मंच का गठन तथा बनकटी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर फायलेरिया दिवस के शुभारंभ पर रैली को रवाना किया गया । वहीं स्कूली छात्रों को डीइसी व एल्बेंडाजोल की गोली भी खिलाई गई । मीना मंच के गठन जरिये छात्रों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता व नेतृत्व क्षमता तथा स्वालम्बन समेत विभिन्न गुणों का संचार व प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से राजू मीना मंच का गठन निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया । राजू मीना मंच में प्राथमिक के बीस तथा उच्च प्राथमिक के इक्कीस छात्र छात्राओं का सदस्य का चुनाव किया गया । जिसमें प्राथमिक की पन्द्रह बालिकाएं तथा उच्च प्राथमिक के छः बालक निर्वाचित हुए । बाल संसद के चुनाव में प्रधानमंत्री अभिषेक गुप्ता, उप प्रधानमंत्री रूबी, शिक्षा मंत्री अर्पण, उप शिक्षा मंत्री उमेश, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री स्नेहा, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री विवेक, जल एवं कृषि मंत्री सर्वेश, उपजल एवं कृषि मंत्री प्रिया, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री श्रेया विश्वकर्मा, उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री कृष्णा, संस्कृति एवं खेल मंत्री शहजादी ,सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री सत्यम को निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा पर्यवेक्षक अनुपम मिश्र व बालेंद्र द्वारा घोषित किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रधान राजेंद्र चौधरी व प्रभावंश महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य द्वारा दिलाई गई । राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने बताया इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है मीना नौ वर्ष की एक लड़की है जोकि यूनिसेफ की परिकल्पना है । वर्ष 1990 में मीना के संवाद की पहल यूनिसेफ द्वारा शुरू की गई थी जिसका उद्देश बच्चों के अधिकारों की जानकारी देना और लड़का लड़कियों के बीच भेदभाव मिटाना था । देवमी के ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास का प्रमुख आधार वहां की शिक्षा तथा कुशल जनशक्ति होती है । आजादी के बाद से लेकर आज भी बालिका शिक्षा के मार्ग में अनेक बाधाएं देखने को मिलती हैं । डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि यूनिसेफ की काल्पनिक मीना की तीन इच्छाएं हैं शुद्ध जल का प्रयोग जिससे भोजन करने से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से धोना व मच्छरों के प्रकोप से बचाव व शौचालय की सुविधाओं का प्रयोग बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जाना है । इस अवसर पर मुख्य रूप से बीपीएम हिमांशी श्रीवास्तव,सत्येंद्र कुमार,धर्मपाल आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

