तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं----
आलोक बरनवाल- रूधौली बस्ती INewsUP
अगस्त माह के दूसरे शनिवार को तहसीलदार केसरीनंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर नए प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र के नेतृत्व में नायब तहसीलदार नीरज सिंह,खंड विकास अधिकारी धनेश यादव की उपस्थिति में कुल 12 फरियादियों ने अपनी समस्या को लेकर थाना समाधान दिवस पर आए जिसमें से मात्र दो समस्याओं का निस्तारण मौके पर कर दिया गया बाकी बचे हुए समस्याओं के निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस की टीम गठित कर भेज दी गई है। जिसका 1 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। फरियादी में ज्यादातर मामले राजस्व के आए जबकि कुछ मामले मारपीट से संबंधित थे। इस मौके पर कानूनगो विजय यादव, ब्रह्मानंद पाठक,लेखपाल धर्मेंद्र सिंह,अजय वर्मा,प्रमोद चौधरी,अंकित चौधरी,अर्पित सिंह,धनंजय,मनोज वर्मा,कांस्टेबल अमित सिंह, अंकित राय, राजू यादव सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

