थाना समाधान दिवस में पहुँचे एसपी,सुनी फरियाद---
रोहित चौहान-बनकटी बस्ती INewsUP
लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया । समाधान दिवस में दोपहर बाद एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के पहुंचते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया और थाने की पुलिस अपनी अपनी टोपी व कुर्सी सम्भालने में जुट गई । सबसे पहले एसपी ने थानाक्षेत्र से आये फरियादियों की समस्याएं सुनना शुरू किया तथा खड़े होकर शिकायत कर रहे शिकायतकर्ता के लिए कुर्सी मंगवाया और उसपर बैठकर अपनी बात रखने को कहा । वहीं क्षेत्र की अधिकांश समस्याओं के निराकरण के लिए हलका लेखपाल व बीट पुलिस ऑफिसर को बुलाकर निस्तारण करने का भी निर्देश दिया । साथ यह भी कहा कि आबादी व निजी भूमि पर हस्तक्षेप न करें । थाना स्थानीय पर आए कुल 47 प्रार्थना पत्रों में से राजस्व व पुलिस विभाग से सम्बंधित 10 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका । शेष फरियादियों को या तो आश्वासन मिला या फिर दो-चार शिकायतों पर टीम गठित कर दिया गया । चिलवनिया निवासी बाबूराम चौधरी ने बताया कि लगातार चार समाधान दिवस बीत गया लेकिन विवादित भूमि की पैमाईश नहीं हो पाई । इसी गाँव के गुजराती देवी ने बताया कि गाटा संख्या 859 पर काबिज हूँ जोकि मेरे नाम से है उसके बाद भी कुछ स्थानीय लोग बुआई जोताई करने से रोक देते हैं तथा मारपीट पर आमादा हो जाते हैं । वहीं थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि थानाक्षेत्र के सभी फरियादियों को सन्तुष्ट रखना हमारी प्राथमिकता है , किसी भी कोई भी फरियादी असंतुष्ट होकर वापस जाता है तो पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े होंगे । इस मौके पर नायाब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला,वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन प्रजापति व उपनिरीक्षक सूर्यभान यादव,राजेश गुप्ता,चंद्रकांत पांडे,महेंद्र कुमार, भानु प्रताप यादव,छोटेलाल सिंह समेत थाने के पुलिसकर्मी व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

