पीड़ित किन्नर ने एसपी से लगाई सुरक्षा की लगाई गुहार---
ब्यूरो रिपोर्ट-बस्ती INewsUP
बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के आमा टिनिच निवासी सुमन किन्नर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर जानमाल की सुरक्षा को लेकर न्याय की मांग की है। पीड़िता ने आरोपीयों पर मुकदमा उठाने को लेकर लगातार दबाब बनाने का आरोप लगाया है। सुमन किन्नर ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में लिखा कि गांव के बगल अजगैवा जंगल के अमित कुमार यादव पुत्र स्व० पतिराम यादव द्वारा शादी का झांसा देकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया जिसके संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना गौर में मुकदमा पंजीकृत है तथा न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही प्राणघातक हमले में भी थाना गौर में मुकदमा दर्ज है तथा बयान जिरह पर है । सुमन किन्नर का आरोप है कि अमित यादव एवं अमित की महिला मित्र उर्मिला चौहान उर्फ पूजा पत्नी चन्द्रप्रकाश ग्राम कोठवा भरतपुर थाना नगर संजय यादव द्वारा पीड़िता के ऊपर दो बार जान लेवा हमला किया जा चुका है। जिसके संबंध में उर्मिला चौहान, संजय यादव एवं अमित यादव के विरूद्ध आई०पी०सी० के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमे को वापस लेने के लिए सुमन किन्नर को बार-बार धमकी मिल रही है। पीड़िता को अपनी जजमानी में बधाई देने के लिए रात-विरात निकलना पड़ता है। सुमन किन्नर ने आरोपियों विरूद्ध अविलम्ब कार्यवाही करने हेतु जान की सुरक्षा की पुलिस अधीक्षक से मदद की मांग की है।
What's Your Reaction?

