खेलते समय गायब बच्चे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज,दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं--
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज, बस्ती - लालगंज थाना क्षेत्र के हरैया में घर के पास खड़ंजे पर खेल रहा तीन वर्षीय रिवाँश चौधरी का दूसरे दिन सोमवार को खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया । हरैया गांव निवासी अखिलेश कुमार चौधरी ने लालगंज पुलिस को देकर बताया कि मेरे तीन वर्षीय बेटा रिवांश चौधरी रविवार के दिन करीब तीन बजे घर के पूरब तरफ खड़ंजे पर खेल रहा था , तभी अचानक वहा से गायब हो गया । हम सभी ने काफी खोजबीन किया लेकिन अभी तक कुछ पता नही चल सका । आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ अज्ञात महिलाएं मेरे लड़के को अपने साथ उठा ले गई होंगी । वहीं गांव की कुछ महिलाओं का कहना है की कुछ महिला एक लड़के को ले जा रही थीं जिसको हमने देखा भी है , गायब बच्चे का अबतक कुछ पता न लगने से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है ।
What's Your Reaction?

