पाकड़ का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित---
ब्यूरो रिपोर्ट-गोरखपुर बस्ती INewsUP
तिनकोनिया रेंज के तिनकोनिया बीट में तुर्रा बाजार के समीप शनिवार की शाम अचानक एक पाकड़ का पेड़ गोरखपुर पिपराइच मार्ग पर गिर गया । जिससे घण्टो आवागमन बाधित रहा । बीपीओ आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के वजह से लगभग 50 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ गोरखपुर पिपराइच मार्ग पर तुर्रा बाजार के समीप स्थित रामपुर के पास अचानक गिर गया । वन दरोगा अजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर पेड़ गिरने पर थोड़े देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ था लेकिन कोई घायल नही हुआ है ।
What's Your Reaction?

