पैरवी करने गए प्रधान को सीओ ने हवालात में डलवाया, कराया शांति भंग में चालान

Aug 27, 2023 - 12:52
Aug 27, 2023 - 15:08
 0  78
पैरवी करने गए प्रधान को सीओ ने हवालात में डलवाया, कराया शांति भंग में चालान

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP

धनघटा: संत कबीर नगर महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर ग्राम पंचायत से संबंधित एक जमीनी विवाद का संपूर्ण थाना दिवस में निपटारा करने महुली थाने पहुंचे ग्राम प्रधान को काफी महंगा साबित हो गया। थाना परिसर में पुलिस उच्च अधिकारियों के समक्ष ही जमीनी विवाद को लेकर एक पछकार और ग्राम प्रधान के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जिसे देख संपूर्ण थाना दिवस उपस्थित सीओ धनघटा बृजेश सिंह, ने प्रधान समेत एक पक्षकार को तत्काल लाकप में डालने का फरमान मातहत पुलिसकर्मियों को सुना दिया। जिसका नतीजा रहा देखते ही देखते ग्राम प्रधान थाने के लाकप में पहुंच गए। जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी धनीराम, और राकेश, के बीच जमीनी विवाद चल रहा है विवाद को सुलझाने के लिए पहले गांव में ही ग्राम प्रधान की उपस्थिति में पंचायत हुई लेकिन विवाद के एक पक्ष धनीराम द्वारा पंचायत के निर्णय से असंतुष्ट होने के चलते गांव पर विवाद का निपटारा नहीं हो सका। अंत में ग्राम प्रधान संतराम यादव, के साथ दोनों पक्ष विवाद को लेकर महुली थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में पहुंच गए। दोनों पचकारों ने अपने-अपने पक्ष को थाने पर एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव सीओ बृजेश सिंह, के समक्ष पेश किया । दोनों अधिकारी सुनवाई के बाद विवाद का समाधान निकालते उससे पूर्व ही ग्राम प्रधान संतराम यादव, और विवाद के एक पक्षकार रामधनी, के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। और देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीओ धनघटा ने ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षकारो रामधनी, और राकेश, को हिरासत में लेने का फरमान प्रभारी निरीक्षक महुली भगवान सिंह, को सुना दिया। जिसका नतीजा रहा कि दोनों पक्षकारों के साथ ग्राम प्रधान भी थाने के लाकप में पहुंच गए। पुलिस ने देर शांम प्रधान समेत दोनों पक्षकरो को शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर सीआरपीसी की धारा (151) के तहत एसडीएम कोर्ट के समक्ष चालान भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow