गौशाला तोड़ने- फोड़ने पर डीएम से लगाई न्याय की गुहार,कार्यवाही की मांग

Aug 28, 2023 - 21:00
 0  46
गौशाला तोड़ने- फोड़ने पर डीएम से लगाई न्याय की गुहार,कार्यवाही की मांग

संदीप चौरासिया-कुदरहा बस्ती

INewsUP विकास क्षेत्र कुदरहा के ग्राम पंचायत कचनी के ग्राम प्रधान राजेश भारती ने गांव की गौशाला को तोड़ने - फोड़ने का आरोप लगाया है । आरोप है कि गांव के कुछ लोग आपस में मिलकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को क्षति पहुंचाते हैं । बताया कि शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए धर्मवीर शुक्ला के खिलाफ मु० अ० सं०-212/2023 अंतर्गत धारा 323,504,506 आईपीसी व 3 (1) द 3 (1) घ ,3 ( 2 ) व एससी - एसटी एक्ट के तहत लालगंज थाने में पंजीकृत है । मुकदमे से नाराज धर्मवीर शुक्ला अपने साथियों को लेकर दिनांक - 23-08-2023 को गौशाला में निर्माण हुए पिल्लर को तोड़ दिया । ग्राम प्रधान ने धर्मवीर शुक्ला के साथी जर्नादन से वानपुर से आते समय रास्ते में पूछा कि गौशाला में बने पोल को किसने तोड़ दिया तब जनार्दन ने बताया कि हम सब मिलकर धर्मवीर शुक्ला की कहने पर गौशाला के पिल्लड़ को तोड़ा है जिसमें जनार्दन पुत्र राम दौड़ ,बंशीलाल पुत्र लालमन ,राजीव पुत्र बहाऊ, धर्मवीर शुक्ला पुत्र वेद प्रकाश आदि दबंगों ने गौशाला में बने चरनी एवं पिल्लड़ को तोड़ दिया है । धर्मवीर शुक्ला ने अपने साथियों से कहा कि लालगंज थाने पर हमारी लम्बी जुगाड़ है हम लोगों का कुछ नहीं होगा । ग्राम प्रधान राजेश भारती ने बताया कि एक बार पहले गौशाला में लगे किनारे - किनारे सीमेंट के खंभे को किसी ने तोड़ दिया था जिसकी सूचना लालगंज थाने पर हमने दिया था लालगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर गौशाला में सीमेंट के टूटे खंभे की जांच किया था लेकिन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था । किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने के कारण गांव के दबंगों का हौसला बुलंद हैं इसीलिए दोबारा गौशाला में लगभग 100000 रुपये से ऊपर का नुकसान दबंगों ने कर दिया हैं । जिसकी शिकायत जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन से एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है अभी तक जिला अधिकारी एवं लालगंज पुलिस द्वारा दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ग्राम पंचायत में दबंगों द्वारा बार - बार विकास कार्यों की शिकायत किया जा रहा है कि बिना कार्य कार्य कराये भुगतान हो गया है ताकि ग्राम प्रधान परेशान होकर हमारे खिलाफ दर्ज पंजीकृत मुकदमें में सुलह - समझौता कर ले । लेकिन ग्राम पंचायत में दबंगों की दाल नही गल रही है । मीडिया टीम से सचिव कमलेश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराया जा रहा है लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा विकास कार्यों में बाधा का कार्य कर रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow