बेहिल नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई दो महिलाओं की उचक्कों ने उड़ाई चैन--
सूरज मिश्रा-मुंडेरवा बस्ती INewsUP
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बाबा बेहिल नाथ शिव मंदिर पर सोमवार को जल चढ़ाने पहुंची दो महिलाओ के गले का चैन उचक्कों ने उड़ा दिया । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के खड़ौहा निवासी 38 वर्षीय रिंका उपाध्याय व इसी थानाक्षेत्र की के सिंदूरियाँ निवासी 26 वर्षीय मिथिलेश बेहिल नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वहां पहुंची थीं कि जलाभिषेक करने के दौरान दोनों महिलाओं के गले के सोने के चैन बेखौफ उचक्कों ने चुरा लिया । पिछले सप्ताह चोरों ने एक बाइक को निशाना बना लिया था लेकिन बाइक एक शैक्षिक संस्थान के पास खड़ा पाया गया । खड़ौहा निवासी अनिरुद्ध प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि उपनिरीक्षक कमल किशोर राय को मामले की जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने भीड़ खत्म होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों तक पहुंचने का आश्वासन दिया । लेकिन यहां तो सीसीटीवी कैमरा में हार्ड डिस्क न होने से यह महज एक दिखावा साबित हुआ । ग्रामीणों का कहना है कि अगर आज सीसीटीवी में हार्ड डिस्क होता तो शायद चोर पकड़ा जाता। कहीं ना कहीं मंदिर का देखरेख करने वाले जिम्मेदार लोगों की भी गलती है। मुंडेरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।
What's Your Reaction?

