अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर किया ड्रोन संरक्षण की समीक्षा---
अजमेर अली- गोरखपुर INewsUP
गोरखपुर। अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ड्रोन सर्वेक्षण के हो रहे कार्यों की समीक्षा कर स्वामित्व योजना के अंतर्गत अवशेष ग्रामों की घरौनी 30 सितम्बर, 2023 तक तैयार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना का कार्य तय समय-सीमा में पूरा कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने की जरूरत है। योजना का डेली बेसिस (दैनिक आधार) पर समीक्षा की जाये, जिन जनपदों में अधिक कार्य अवशेष है, उन्हें कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया । अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। ड्रोन सर्वे ऑफ इंडिया से निरंतर संवाद व समन्वय बनाते हुए अवशेष मानचित्रों को प्राप्त किया जाये। गोरखपुर एनआईसी सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ सहजनवा बासगाव चौरीचौरा गोला खजनी कैंपियरगंज सदर तहसील के एसडीएम और तहसीलदार से अपर मुख्य सचिव ने बताया कि दिए गए अपने दायित्व को सही समय पर पूर्ण करें मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया कि गोरखपुर जनपद में 3535 गांव में से 2685 गांव का ड्रोन सर्वेक्षण किया जा रहा था जो पूर्ण हो गए हैं 2498 मानचित्र प्राप्त हो चुके हैं इनमें से 182 गांव के मानचित्र त्रुटि पूर्ण पाए गए उन्हे वापस कर दिया गया मानचित्र सही पाए गए हैं 2316 मानचित्र सर्वेक्षण विभाग को प्राप्त कराए गए 2010 गांव के मानचित्र सर्वेक्षण विभाग को प्राप्त कराया गया 1089 गांव के प्रकाशन के लिए जनरेट किए गए प्रपत्र 7,8,9 के प्रकाशित किए गए 843 गांव 710 गांव के आवासीय के लिए तैयार अभिलेख प्राप्त कराया गया शेष त्रुटि पूर्ण 182 गांव को दुरुस्त कर उसे भी जनरेट कर दिया जाएगा जिससे जनपद के सभी ड्रोन सर्वेक्षण होने वाले 2685 गांव के सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
What's Your Reaction?

