बालसभा का हुआ गठन पिंकी अध्यक्ष व दीपांशु बनी उपाध्यक्ष

सुग्रीम कुमार-पौली संतकबीरनगर INewsUP
धनघटा संत कबीर नगर: पौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बछईपुर, मंगलवार को बालसभा का गठन किया गया। शिक्षक विनोद पांडे, ने सभी बच्चों व अभिभावकों को खेल दिवस की शुभकामना देते हुए बताया कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब। उसके साथ खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब। की तर्ज पर शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी भारत प्रगति कर रहा है। हम सभी को बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रतिभावान बच्चे खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मत देकर 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का सदस्यों के रूप में चुनाव किया। चुनाव में पिंकी, को बालसभा का अध्यक्ष व दीपांशु, को उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर आर्यन, गुड़िया, अभिषेक, आदर्श कृष्ण आलिया काजल, राज, आकांक्षा, सुबोध, देवानंद, आदि बच्चों का चयन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, ऋषि, शंकर यादव, सुनीता, प्रेमा, आदि मौजूद रही।
What's Your Reaction?






