महादेवा चौराहे पर लगा भीषण जाम, घण्टों फसे राहगीर
सूरज मिश्रा- मुंडेरवा बस्ती INewsUP
लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेवा चौराहे पर बुधवार की शाम घण्टों भीषण जाम लगा रहा। रक्षा बंधन के महापर्व पर रक्षा सूत्र बांधने जाते हुए महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ महिलाएं गोद में बच्चा लिए जाम में फंसी रहीं। महादेवा चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने पुलिस टीम व स्थानीय लोगो के सहयोग से जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। भीषण जाम के चलते महादेवा चौराहे के सभी मुख्य मार्गों पर करीब एक किलोमीटर लम्बा जाम लगा रहा। काफी देर बाद सूचना पर मय फोर्स पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया
What's Your Reaction?

