कमरे में सो रहा था युवक, साँप के डसने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

Aug 31, 2023 - 00:04
 0  71
कमरे में सो रहा था युवक, साँप के डसने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

मुंडेरवा बस्ती- सूरज मिश्रा INewsUP

लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा उपाध्याय गांव निवासी युवक की दिल्ली में सर्प दंश से मौत हो गई। गौरा उपाध्याय निवासी संजय का 19 वर्षीय शिवम उर्फ गोलू अपने पिता के साथ दिल्ली के बल्लभगढ़ में रहकर पढ़ाई करता व पास के ही एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की देर रात भोजन करके घर के कमरे में सोने चला गया, दूसरे दिन सुबह जब वह कमरे के बाहर नहीं निकला तो स्वजनों ने उसे सोया समझ कर जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा तो स्वजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम के असामयिक मौत की सूचना पाकर गौरा उपाध्याय गांव में मातम छा गया। संजय के दो पुत्रों में शिवम बड़ा था तथा मनीष छोटा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow