धरती कांपने से मकान छोड़ खेतों व सड़कों पर भाग खड़े हुए लोग
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश व बिहार सहित कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 व दिल्ली एनसीआर 6.4 मापी गई है । उत्तर प्रदेश के बस्ती,सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिला समेत विभिन्न जनपदों में शुक्रवार की रात 11:32 बजे भूकंप के तेज झटकों से मकानों में सो रहे लोग धरती की डगमगाहट से घरों से निकलकर खेतों,सड़कों व मैदानों में भाग खड़े हुए। धरती कांपने से अधिकांश महिलाएं व बच्चे भयभीत नजर आए । वहीं हृदय रोगियों की उलझन और अधिक बढ़ सी गई थी ।
What's Your Reaction?

